Today Top Hindi News in Indore – इंदौर समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News -1

13 अप्रैल तक किसानों से स्लॉट बुक करने की अपील

इंदौर। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये किसानों को गेहूं विक्रय हेतु www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है।
कृषक को स्लॉट बुकिंग हेतु उपार्जन केन्द्र एवं दिनांक का चयन करने की सुविधा दी गई है, साथ ही कृषक द्वारा विक्रय हेतु लाई जाने वाली गेहूं की मात्रा भी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। ऐसे कृषक जो समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करना चाहते हैं, वे www.mpeuparjan.nic.in पर 13 अप्रैल 2022 तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसके उपरांत स्लॉट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

Indore News -2

कल्याण मिल की जमीन पर नगर निगम जमा रहा कब्जा, बना रहे अवैध दुकानें 

इंदौर। कल्याण मिल की जमीन पर भूमाफिया और नगर निगम मिलकर अवैध दुकानें बना रहे हैं। तोड़ी गई दुकान वालों को पैसा देकर दुकानें दी जा रही है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव मनोज यादव ने कहा कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण या भ्रष्टाचार की शिकायतें उनसे की जा सकती है।
Indore News -3

मंत्री सुश्री ठाकुर का दौरा कार्यक्रम

इन्दौर। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर बुधवार 13 अप्रैल को रात्रि 10:20 बजे इन्दौर पहुंचेगी। वे 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे महू में डॉ. बी.आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे जयंती समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम समापन के पश्चात मंत्री सुश्री ठाकुर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
Indore News -4
कृषि उपज मंडी में गेहूं विक्रय के दौरान किसान साथ रखें जरूरी दस्तावेज 
इन्दौर। कृषि उपज मंडी में किसानों को अपनी उपज के रूप में गेहूं बेचने हेतु लाने पर कृषकों को दस्तावेज भी लाना होगा। किसान के गलत नाम से एवं गलत तरीके से कोई भी व्यक्ति मंडी में गेहूं का विक्रय न कर सके, इसके लिए कृषि उपज मंडियों में गेहूं बेचने लाने वाले कृषकों से आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ, गेहूं बेचने वाले किसान का मोबाईल नम्बर, कृषि उपज गेहूं के पंजीयन की छायाप्रति और समग्र आईडी साथ में लाना होगी। जो कृषि उपज मंडी के प्रवेश द्वार पर किसानों को देना होगी।
Indore News -5

निशक्तजनों के भर्ती अभियान की सीमा 30 जून तक बढ़ी

इन्दौर। नि:शक्तजनों के लिए आरक्षित पदो की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से पद पूर्ति समय सीमा में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। पद पूर्ति के लिए समय-सीमा 30 जून 2022 तक बढ़ाई गई है। समय-सीमा में आरक्षित पदों की पूर्ति करते हुए जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भेजा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये है।
Indore News -6

प्रकरण श्रम न्यायालय को सौंपा 

इन्दौर। श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त ने सेवानियुक्त मोहनलाल पिता मुन्ना लाल राठौर एवं सेवानियोजकगण संचालक/प्रबंधक सुप्रीम रोल्स एंड शियर्स प्रायवेट लिमिटेड इन्दौर के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद माना है। उन्होंने यह प्रकरण अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय इन्दौर को सौंपने के आदेश जारी किये है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।