कोरोना विरोधी कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मंजूरी, अब 5 से 12 वर्ष के बच्चों को लगेगी वैक्सीन – डीसीजीआई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए 5 से 12 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की सुरक्षा प्रदान करने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी ने गुरुवार को कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मंजूरी दे दी है.

 

एक्सपर्ट कमेटी के पैनल ने आज बच्चों के इस आयुवर्ग के डेटा टीके के उपयोग पर चर्चा की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अंतिम मंजूरी से पहले अब डीसीजीआई (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) की अनुमति का इंतजार है. इस समय कोविड-19 से बचाव को लेकर कोर्बेवैक्स वैक्सीन 12 से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को लगाई जा रही है.

भारत में इस समय 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को दो कोविड -19 वैक्सीन लगाई जा रही है. देश में अब बच्चों का टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। यह अभियान इस साल तीन जनवरी से जारी था। 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण का ऐलान किया गया था। इसे बाद में 16 मार्च से 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया।

कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को लगाई जा रही है. यह वैक्सीन सरकारी निजी दोनों टीकाकरण केंद्र पर उपलब्ध है। वहीं कोर्बेवैक्स वैक्सीन मात्र सरकारी केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को मिल रही है. कोर्बेवैक्स वैक्सीन भारत में तैयार की गई है. यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है. इस तरह की तकनीक का उपयोग कई दशकों से हेपेटाइटिस बी के टीके बनाने को लेकर किया जाता रहा है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।