स्वच्छता की तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इंदौर बनेगा नंबर वन – सांसद श्री लालवानी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

प्रत्येक मातृ एवं शिशु मृत्यु पर डेथ ऑडिट कर लापरवाही दिखाने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी-कलेक्टर श्री सिंह

जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने तथा परिवार कल्याण सेवाओं की उपलब्धता हेतु समीक्षा बैठक संपन्न

इंदौर। इंदौर जिले में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम करने तथा परिवार कल्याण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, डॉ. निशांत खरे, सभी ग्रामीण क्षेत्रों के एसडीएम, सीएमएचओ डॉ. बी.एस. सैत्या, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधोलिया, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी, समस्त आशा, एएनएम, सेक्टर डॉक्टर, बीएमओ, बीसीएम, सीडीपीओ, सुपरवाइजर्स एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने की दिशा में अपनाई गई रणनीति के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा चिकित्सकों को सांसद श्री लालवानी एवं कलेक्टर श्री सिंह द्वारा प्रशंसा पत्र वितरित किये गये।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।