जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर श्री सिंह ने की त्वरित कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कलेक्टर श्री सिंह ने नायब तहसीलदार संजय गर्ग को जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा में किया अटैच
इंदौर.मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान व्यापारी हितेश पंजवानी द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।
अपर कलेक्टर राजेश राठौर द्वारा उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि व्यापारी पंजवानी द्वारा नायब तहसीलदार संजय गर्ग के विरुद्ध जमीन का हिस्सा पड़ोसी के नाम दर्ज करने का लगातार दबाव बनाए जाने की शिकायत की गई थी।
शिकायत पर की गई प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि नायब तहसीलदार श्री गर्ग द्वारा मामले में एमपीएलआरसी की धारा 250 के तहत दोनों  संबंधित व्यक्तियों से कोई आवेदन नहीं लिया गया।
उन्होंने उक्त प्रकरण में शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया ना ही जमीन का ठीक से सीमांकन किया।नायब तहसीलदार श्री गर्ग द्वारा जानबूझकर बटांकन के समय खसरा नंबर भरते वक्त गलत जानकारी दी गई। जो प्रकरण समय रहते निराकृत किया जा सकता था उसका निराकरण करने में 6 माह से अधिक अवधि का समय लिया गया।
उक्त सभी तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा नायब तहसीलदार संजय गर्ग को जिला कार्यालय भू अभिलेख शाखा में अटैच करने के आदेश दिए गए हैं तथा उनके स्थान पर तहसीलदार श्रीमती सरोज परिहार को कार्यभार सौंपा गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।