आज इंदौर की मुख्य ख़बरें – Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Indore News in Hindi-1

जप्तशुदा लावारिस वाहनों की होगी नीलामी 

इन्दौर। इन्दौर के लसुड़िया थाने में धारा-25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा लावारिस वाहनों की निलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। थाना प्रभारी लसुड़िया के अनुसार निलामी में विभिन्न प्रकार के 23 वाहन निलाम किये जायेंगे। वाहनों को लसुड़िया थाने में देखा जा सकता है। निलामी के संबंध में विस्तृत जानकारी और शर्तें भी इसी थाने से प्राप्त की जा सकती है।

 

Indore News in Hindi-2

स्टैंडर्ड साइज के बैगेज ले जा सकेंगे हज यात्री 

इन्दौर। मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के प्रभारी सचिव यासिर अराफात द्वारा बताया गया है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई से प्राप्त जानकारी अनुसार हज 2022 हेतु हज यात्रियों को स्टैंडर्ड साइज के बैगेज ही ले जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने समस्त हज यात्रियों को सूचित किया है कि वे अभी नए बैगेज क्रय ना करें। बैगेज उपलब्ध कराये जाने के संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया से आगामी प्राप्त निर्देशानुसार जानकारी दी जायेगी।
Indore News in Hindi-3
 
किसानों को खाते की नकल और अक्स देखने की नि:शुल्क सुविधा 
इन्दौर। राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त ने ई-खसरा परियोजना को लागू किया है। जिसके तहत अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं समस्त पटवारियों की आई.डी. मॉडिफिकेशन अपडेशन कार्य के लिए बनाई गई है।
परियोजना के अन्तर्गत अनुबंधित फर्म द्वारा सभी तहसीलों में आई.टी. सेंटर स्थापित किये गये है। जिनसे कृषकों को उनकी मांग अनुरूप प्रमाणित खसरा बी-1, नक्शा की प्रतिलिपियाँ नियत शुल्क प्रति पृष्ठ 30 रुपये लेकर उपलब्ध कराई जा रही है। कृषक अपने खाते की नकल, खेत का अक्श विभागीय वेबसाईट www.mpbhulekh.gov.in पर नि:शुल्क देख सकते है।

Indore News in Hindi-4

नेट पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 20 मई तक

इन्दौर। उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि के रूप में करियर बनाने और अनुसंधान हेतु जूनियर रिसर्च फैलोशिप प्राप्त करने के लिए यूजीसी की नेट एग्जाम उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
दिसम्बर 2021 एवं जून 2022 के दोनों चक्रों की एनटीए-नेट एग्जाम एक साथ मर्ज कर दी गई है। इसमें सम्मिलित होने के लिए 20 मई ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।
अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना शीघ्र ही आवेदन कर दें। अभी परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है। इस परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र होते हैं। पहला प्रश्न पत्र शिक्षण और अनुसंधान अभिवृत्ति का होता है। द्वितीय प्रश्न पत्र ऐच्छिक विषय का होता है।

Indore News in Hindi-5

गौपालन एवं गौ संवर्धन बोर्ड को दान करने पर मिलती है आयकर में छूट 
इन्दौर। आयकर विभाग द्वारा मध्यप्रदेश गौपालन एवं गौ संवर्धन बोर्ड को 80-जी (5)(V1) आयकर नियम 1961 के अंतर्गत छूट प्राप्त है। बोर्ड को www.gopalanboard.mp.gov.inपर ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से दान दिया जा सकता है।
बोर्ड का बैंक खाता क्रमांक 10078152744 भारतीय स्टेट बैंक आईएफएससी IFSC SBIN0030388 शाखा नर्मदा भवन भोपाल है। दान की राशि आरटीजीएस/एनईएफटी करने पर दानदाताओं के नाम, पिता का नाम, वर्तमान का पता, पेन नंबर और आरटीजीएस/एनईएफटी का रेफरेंस नंबर और दिनांक बोर्ड को mpgopalanboard@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेजना होगी।
दानदाताओं से अपील है कि गौशालाओं में आश्रित गौवंश के पालन एवं संवर्धन में सहयोग प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक दान करें एवं आयकर में प्राप्त छूट का लाभ उठाएं।

Indore News in Hindi-6

निलंबित शिक्षक का आरोप पत्र देने भिंड से इन्दौर आए स्कूल के प्राचार्य 
इन्दौर। कलेक्टर भिंड द्वारा निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करने पर शासकीय हाई स्कूल गहेली के शिक्षक नितुल कुमार जैन का निलंबन किया गया था। निलंबित शिक्षक ने निलंबन पत्र और आरोप पत्र प्राप्त नहीं किया था एवं मुख्यालय पर उपस्थित नहीं होते हुए विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहे। इस संबंध में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनाथर तहसील मेहगाँव जिला भिंड के प्राचार्य अजय कुमार विमल ने इसकी सूचना आज कलेक्टर कार्यालय में दी।
उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज इन्दौर के पते पर नोटिस भी चस्पा किया। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे। निर्वाचन कार्यालय भिंड द्वारा निलंबित शिक्षक से अपेक्षा की गई है कि वे उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।