भोपाल. मध्यप्रदेश (MP) में सहायता समूह की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई। दरअसल पोषण आहार और ऑक्सीजन सयंत्र सहित उचित मूल्य दुकानों के संचालन में अब सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने बड़ी तैयारी की है।
राज्य शासन की तैयारी के मुताबिक राज्य आजीविका मिशन महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सुरक्षा गार्ड की नौकरी के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
दरअसल अब स्व सहायता समूह को सुरक्षा गार्ड के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके लिए 2 बैच के लिए 60 महिलाओं के नाम मांगे गए थे। 10 फरवरी के तीसरे सप्ताह से 2 Batch का प्रशिक्षण शुरू हुआ है।
जिसका 90 दिन पूरा हो जाएगा। वहीं महिलाओं को 7 जिलों में संचालित सरकारी पोषण आहार संयंत्र में भेजा जाएगा। जहां 3 महीने महिलाएं कामकाज का बारीकी से अध्ययन करेगी। उसके बाद अखिलेश के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू की जाएगी।
इस बारे में राज्य आजीविका मिशन के प्रबंध संचालक एमएल बेलवाल का कहना है कि महिला का सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण देना अनिवार्य है। जो बस तैयार हैं। इन्हें पोषण आहार संयंत्रों में लगाया जाएगा।
इसके बाद आने वाले बैच के अन्य स्थान तलाशी जाएंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा कार्ड तैयार होने पर उन्हें मैनेजमेंट के लिए अलग से कई बनाई जाएगी। साथ ही स्व सहायता समूह इसका प्रबंधन करेगा और उसके सदस्य भी महिला ही होगी।