उप राष्ट्रपति-लोकसभा अध्यक्ष की प्रोफाइल बनाकर सांसद प्रज्ञा सिंह को वॉट्सअप मैसेज, पुलिस में पहुंची शिकायत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

साध्वी और भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर मोबाइल से फेक मैसेज भेजा गया। इस बार मैसेज भेजने के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की फोटो का इस्तेमाल किया गया।

साध्वी और भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ एक साथ फिर साइबर क्राइम हुआ। इस बार उन्हें वॉट्सअप पर फेक मैसेज भेजे गए। मैसेज भेजने के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की फोटो का इस्तेमाल किया गया। सांसद की ओर से भोपाल पुलिस के उपायुक्त को लिखित शिकायत की गई है।

बताया जाता है कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वॉट्सअप नंबर पर 94809-18183 से दो मई को मैसेज आए। एक बार जब मैसेज आया तो उसकी प्रोफाइल फोटो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की नाम और फोटो का उपयोग किया गया था। कुछ समय बाद जब फिर प्रोफाइल चैक की तो फोटो उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की दिखाई दी। वॉट्सअप नंबर पर मैसेज में हेलो प्रज्ञा कैसी हो और आप इस वक्त कहां हैं, लिखा गया था।

लोकसभा अध्यक्ष के ट्वीट के बाद पुलिस में शिकायत
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट के माध्यम से उनके नाम के फेक वॉट्सअप एकाउंट बना लिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस में की गई शिकायत में  सांसद ने बताया है कि ट्वीट के माध्यम से उन्हें पता चला कि ओम बिरला के नाम से मोबाइल नंबर 78620-92008, 94809-18183 व 94390-73870 पर फेक वॉट्सअप एकाउंट बनाए गए। सांसद प्रज्ञा सिंह को इनमें से एक नंबर से वॉट्सअप मैसेज आने पर उन्होंने इसकी जांच के लिए आवेदन दिया और कहा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। इस तरह के लोगों के कारण विशिष्ट लोगों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।