अब झींगा पकड़ने के लिए अब मिलेगी 50 रू. प्रति किलो मजदूरी : मंत्री सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* स्थानीय लोगों को दी जायेगी प्राथमिकता 
* मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ बोर्ड की हुई बैठक 

इन्दौर। जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश में मछली पालन के साथ झींगा पालन को भी बढ़ावा देने का प्रयास करें। झींगा पालन से रोजगार के साथ लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।  झींगा पकड़ने के लिए 35 रुपए प्रति किलो मिलने वाली मजदूरी को बढ़ाकर अब 50 रूपये किया जाएगा। इससे झींगा व्यवसाय से जुड़े मजदूरों को लाभ पहुँचेगा।
मंत्री सिलावट मंत्रालय भोपाल में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने झींगा पालन को बढ़ावा देने के साथ झींगा पालन की योजना में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।
मंत्री सिलावट ने कहा कि मछुआ समाज के लिये चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिये सभी अधिकारी मछुआ समितियों के सदस्यों से संवाद करें और निष्क्रिय समितियों की मान्यता समाप्त की जाए। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय समितियों को भंग कर पुनः नई समिति का गठन करें, जिससे मत्स्य उत्पादन से जुड़े लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि समितियों के बेहतर संचालन के लिए संचालक मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको निष्क्रिय समितियों की जाँच कर भंग करने और नई समिति के गठन के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही पूरे प्रदेश में निष्क्रिय समितियों की जगह नयी समितियों का गठन कर लिया जाएगा।
प्रदेश मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान, संचालक मत्स्योद्योग भरत सिंह सहित संचालक मंडल के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।