राज्य सरकार 26 हजार कृषक मित्र करेगी तैनात, प्रदेश किसानों को योजनाओं का दिलाएंगे लाभ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राज्य सरकार 26 हजार कृषक मित्रों को तैनात करेगी। ये किसान मित्र प्रदेश के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। इनको राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
अतिरिक्त आमदनी के लिए राजस्व विभाग की योजनाओं से भी इन्हें जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार करके कृषि विभाग ने मुख्य सचिव कार्यालय को अंतिम रूप देने के लिए भेज दिया है।
कृषक मित्र सरकार को योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की समय-समय पर जानकारी भी देंगे। केंद्र सरकार की कृषि विस्तार योजना के तहत प्रत्येक दो गांवों पर एक कृषक मित्र की नियुक्ति करने का प्रविधान है।
शिवराज सरकार ने पिछले कार्यकाल में कृषक मित्र नियुक्त किए थे। कमलनाथ सरकार आने के बाद नियम में परिवर्तन करके इनके कार्य क्षेत्र में विस्तार किया जा रहा था लेकिन सत्ता परिवर्तन हो गया।
इसके बाद से नियुक्ति नहीं हो पाई। अक्टूबर 2021 में सरकार ने कृषक मित्र नियुक्त करने का फैसला किया। साथ ही इन्हें राजस्व सहित अन्य विभाग के कार्यों की निगरानी का जिम्मा सौंपने के लिए कृषि विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया।
कृषक मित्र किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ उनका लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करवाएंगे। इसके साथ ही किसानों को जो समस्याएं आती हैं, उसके बारे में तथ्य जुटाकर सरकार को बताएंगे।
एक प्रकार से कृषक मित्र सरकार और किसानों के बीच कड़ी का काम करेंगे।
अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही कृषक मित्र नियुक्त किए जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।