सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो), नुसका मधुशाला बार एवं तंदूर बार का लाइसेंस एक सप्ताह तक निलंबित
इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले बार पर आज कार्रवाई की गई। इन बारों को सील किया गया है। जिनके विरूद्ध कार्रवाई की गई उनमें अपोलो टावर्स विजयनगर स्थित सोल हॉस्पिटैलिटी एफ.एल.2 (पियानो) प्रोपराइटर यश राय, स्कीम नंबर 54 स्थित नूसका मधुशाला रेस्टोरेंट बार प्रोपराइटर आकाश शिवहरे तथा भंवरकुआं स्थित तंदूर बार प्रोपराइटर नवनीत सिंह चड्ढा है।
आबकारी विभाग के वृत्त प्रभारी द्वारा बारों का निरीक्षण करने पर 21 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवतियों को प्रवेश दिया जाना तथा मदिरापान होना, नौकर नामा, निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं करना, स्टॉक पंजी का संधारण नहीं होना एवं बार में बिना परमिट की अवैध मदिरा संग्रहित पाया जाने पाया गया।
जो की लाइसेंस शर्तों 1 एवं 5 का उल्लंघन तथा सामान्य अनुज्ञप्ति क्रमांक 7,20,22,12 उल्लंघन होने से बार संचालक/लाइसेंसी को आरोप पत्र जारी किया गया।
संचालक द्वारा जवाब संतोषजनक नहीं होने एवं भारी अनियमितता पाए जाने से कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उक्त रेस्टोरेंट बार का लाइसेंस एक सप्ताह 24 मई 2022 तक निलंबित किया गया। उक्त आदेश के पालन में तीनों बार को सील बंद किया गया है।

