थाना खजराना : विभिन्न धाराओं में 02 दर्जन प्रकरण दर्ज वाले कुख्यात बदमाश कल्लू उर्फ वाहिद राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश कल्लू उर्फ वाहिद पिता छोटे खान उम्र 40 साल निवासी तंजीम नगर खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कल्लू थाना खजराना का सूचीबद्ध बदमाश है, जो क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बदमाश के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने, लूट, डकैती आदि विभिन्न प्रकरण विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी आरोपी की अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रा.सु.का की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था।

जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरुद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में बदमाश कल्लू उर्फ वाहिद पिता छोटे खान उम्र 40 साल निवासी तंजीम नगर खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया गया है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, सब इंस्पेक्टर रितेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।