इन्दौर। मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री विजय शाह आज इन्दौर, न्यू पलासिया स्थित ब्रह्माकुमारीज ज्ञानशिखर में डिवाइन विज़डम स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी देखने पहुंचे। अनेक आध्यात्मिक ज्ञान के गुह्य रहस्यों से परिपूर्ण यह आर्ट गैलरी देखकर वे प्रभावित हुए, उन्होंने कहा कि ऐसा ज्ञान तो सभी को प्राप्त होनी चाहिए। स्कूलों में भी बच्चों को इस प्रकार की ज्ञान की किताबें पढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने ओमप्रकाश भाईजी सभागृह का भी अवलोकन किया तथा मेडिटेशन में बैठकर गहन शांति की अनुभूति की।
इन्दौर जोन के मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने उन्हें 5 जून से 25 अगस्त 2022 तक चलने वाले कल्प तरुह प्रोजेक्ट की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत धरती पर हरियाली लाने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा, हरेक व्यक्ति को एक पौधा लगाने और साथ ही उसका देखभाल भी करने के लिए सभी को प्रेरित किया जायेगा। हेमलता दीदी ने मंत्रीजी को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस कल्प तरुह प्रोजेक्ट के उद्घाटन प्रोग्राम में आने का निमंत्रण दिया। ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने वन मंत्री विजय शाह को श्रेष्ठ विचारों वाली टेबल कैलेंडर तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा यहाँ होने वाली गतिविधियों की सेवांजलि प्रदान की।