वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को लोकायुक्त का महानिदेशक बनाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन का महानिदेशक बनाया है।

गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता के हस्ताक्षर से कैलाश मकवाना की नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए गए।
कैलाश मकवाना वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन भोपाल के अध्यक्ष पद पर पदस्थ थे। नए आदेश के तहत उनको महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश भोपाल पदस्थ किया गया है।
इससे एक दिन पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ अजय कुमार शर्मा को पदोन्नति देकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का महानिदेशक बनाया गया था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।