तीसरी मंजिल से कूदा चोर : बिल्डिंग में घुसा, रंगे हाथों पकड़े जाने पर रेलिंग से लगाई छलांग, पुलिस ने कंबल बिछाकर बचाया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में एक चोर ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह चोरी की नीयत से एक बिल्डिंग में घुसा था। तभी पुलिस आ गई और अपने बचाव में वह तीसरी मंजिल से कूद गया। इस घटना के दौरान बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। युवक चोरी करने एक घर में घुसा था। तभी घर में सो रही महिला जाग गई। इसके बाद युवक छत पर चढ़ गया।

इस बीच पुलिस के पहुंचने पर वह कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस और परिवार के लोग जब उसे पकड़ने छत पर पहुंचे तो उसने ऊपर से ही छलांग लगा दी। उसे पुलिस ने सड़क पर कंबल फैलाकर बचा लिया।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक मामला गली नंबर दो का है। यहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग में युवक चोरी करने घुसा था। इसी बीच रहवासियों की उस पर नजर पड़ी।

लोगों ने चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस के जवान वहां पहुंचे तो छत की रैलिंग पर लटक कर कूदने की धमकी देने लगा। इस बीच रहवासी उसे पकड़ने पहुंचे तो उसने छलांग लगा दी।

जिसके बाद नीचे खड़े लोगों और पुलिस ने उसे बचा लिया। चोर को पुलिसकर्मी बाद में जिला अस्पताल ले गए। यहां से मेडिकल के बाद उसे थाने ले जाया गया।

छत से कूदने वाले युवक का नाम रमेश सुनाने है। वह महाराष्ट्र के धुलिया का रहने वाला है। वहां से एक महिला को भगाकर इंदौर लाया था। पुलिस अभी और पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।