भोपाल : 12 साल की बच्ची का पड़ोसी ने किया अपहरण, करंट लगाया मारपीट की, क़र्ज़ चुकाने के लिए बच्ची को बेचने की फिराक में थे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में 12 वर्षीय बच्ची का उसके पड़ोसी ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण कर लिया। बच्ची के शोर मचाने पर उसे बोरे में भरकर रखा। उसे करंट लगाया और मारपीट की। आरोपी बच्ची को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर नाबालिक को बरामद कर मुख्य आरोपी नर्मदा प्रसाद जाटव और राजकुमार जाटव को गिरफ्तार कर लिया।

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्चे के आने जाने वाले रास्ते पर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बच्ची के प्रतिदिन की के रूटिन को चेक करते हुए भी पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि बच्ची दोपहर में स्कूल से घर आई और अपनी मां उस समय टेलर के यहां गई थी। वह मां के पास जाने निकल गई। इस बीच बच्ची नर्मदा प्रसाद जाटव के घर के सामने से निकली तो आरोपी उसका हाथ पकड़कर घर में ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को बोरे में बंद कर दिया। फिर उसने अपने मामा के बेटे राजकुमार जाटव को बुला लिया। बच्ची के शोर करने पर उसको करंट लगाया और मारपीट की। उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया। घटना में बच्ची के शरीर पर कई जगह फ्रेक्चर भी आए। पुलिस ने सुबह 5 बजे बच्ची को बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके ऊपर कर्ज हो गया था। वह बच्ची का अपहरण कर उसको बेच कर अपना कर्ज चुकाना चाहते थे।

बच्ची के पिता के घर पहुंचने पर मिली जानकारी
बुधवार को बच्ची के पिता जब घर पहुंचे तो उनको बच्ची के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली। उन्होंने आसपास उसकी पूछताछ की। कई जगह बच्ची को ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।