60 फीट गहरे कुए में ट्रॉली टूटकर गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। खुड़ैल इलाके में शनिवार शाम को खेत में कुएं के गहरीकरण के दौरान ट्रॉली नीचे से ऊपर आते समय टूट गई जिसमे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर घायल हो गए। तीनों एक ट्रॉली में सवार थे। ट्रॉली नीचे से ऊपर आते समय टूट गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ को सूचना दी। इसकी बाद टीम ने घायलों को बाहर निकाला।

खुड़ैल थाना प्रभारी अजय गुर्जर के अनुसार तिल्लौर खुर्द में केवडेश्वर मंदिर के नजदीक कृष्णा पाटीदार का खेत है। उन्होंने अपने खेत के कुएं के गहरीकरण का काम राजस्थान के ठेकेदार महावीर को दिया था। महावीर ने कुएं के अंदर तक आने जाने के लिए ट्रॉली लगवाई थी। उसी ट्रॉली से शनिवार को महावीर और उसके साथ अजय व रोहित पिता मोहन निवासी मानपुर नीचे से ऊपर आ रहे थे। तभी ट्रॉली टूट गई। लगभग 60 फीट गहराई में तीनों नीचे जाकर गिरे। ग्रामीणों को जब हादसे की खबर लगी तो उन्होंने पुलिस को बताया। तुरंत खुड़ैल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

टीम में शामिल कंपेल चौकी के प्रभारी ने बताया कि करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद अजय और महावीर को गंभीर घायल हालत में बाहर निकाला गया। वहीं रोहित के शव को बड़ी मशक्कत से ऊपर पहुंचाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसपी ग्रामीण भगवत सिंह बिरदे के अनुसार मामले में लापरवाही को लेकर कुएं की खुदाई करवा रहे कृष्णा पाटीदार और ठेकेदार महावीर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।