भोपाल : ‘आप’ की मेयर प्रत्याशी रानी विश्वकर्मा ने गुपचुप तरीके से नॉमिनेशन वापस लिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी को भोपाल में बड़ा झटका लगा है। यहां से मेयर कैंडिडेट रानी विश्वकर्मा ने गुपचुप तरीके से अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया और ‘आप’ नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। जैसे ही उन्हें नॉमिनेशन वापस लिए जाने की बात पता चली तो वे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और रानी ने किन आधार पर नॉमिनेशन वापस लिया, यह जानकारी लेने लगे।

दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश के सभी नगर निगम में मेयर कैंडिडेट उतारे हैं। भोपाल से रानी विश्वकर्मा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया था। रानी ने पति राधेश्याम विश्वकर्मा के साथ 18 जून को नॉमिनेशन जमा किया था और प्रचार में जुट गई थीं। इसी बीच 20 जून की शाम को उन्होंने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। यह जानकारी मंगलवार दोपहर में ‘आप’ नेताओं को लगी। जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना कलेक्टर ऑफिस पहुंची। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे से नाम वापसी के संबंध में जानकारी ली।

रानी विश्वकर्मा के नाम वापस लिए जाने से ‘आप’ नेता टेंशन में है। जिलाध्यक्ष सक्सेना ने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेंगे। रानी पर दवाब बनाया गया है। मामले में जब रानी विश्वकर्मा के पति राधेश्याम विश्वकर्मा से मोबाइल पर चर्चा की। जैसे ही उनसे पूछा कि क्या आपकी पत्नी ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है। यह सुनते ही विश्वकर्मा ने कॉल कट कर दी। दूसरी बार कॉल की तो उन्होंने कहा कि अभी बिजी हूं। विश्वकर्मा से बात नहीं होने से पता नहीं चल सका कि आखिर रानी ने नामांकन वापस क्यों लिया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा, जानकारी लगी है। जिला पदाधिकारियों को कलेक्टर ऑफिस भेजा है। उनसे चर्चा के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। स्थिति स्पष्ट होने के बाद रानी और उनके पति पर कार्रवाई की जाएगी। रानी के नॉमिनेशन वापस लेने के बाद अब पार्टी के पास रईसा बेगम मलिक ही विकल्प बची है। रईसा मलिक कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आई है। उन्होंने भी मेयर कैंडिडेट का नॉमिनेशन जमा किया है। ऐसे में अब पार्टी उन्हें ही अपना कैंडिडेट घोषित कर सकती है।

पार्टी का पहला मामला
बता दें कि दिल्ली और पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी पहली बार मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रही है। प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों से मेयर कैंडिडेट भी उतारे गए, लेकिन भोपाल से मेयर कैंडिडेट के नामांकन वापस लिए जाने का यह पहला मामला है। इससे पूरी पार्टी में हलचलें हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली तक मामला पहुंच चुका है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।