खरगोन। जिले के भगवानपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम काकडिय़ा के समीप खरगोन मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खा गईं। हादसे में 24से अधिक महिला. पुरुष व बच्चे घायल हुए है।
घायलों को भगवानपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर इनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से 7 लोगों की हालत बिगड़ने पर खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार पिकअप वाहन से करीब 60 से अधिक मजदूर खेतों में काम के लिए घर से निकले थे। इन्हें  उमरखली. भसनेर के खेतों पर पहुंचाया जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  मौके से पिकअप क्रमांक एमपी 39 जी 1992 को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।  हादसे में घायल गखरीबाईं, बबलू, रालुबाई, रितु, सुनील, भूरी और पुनिबाईं को हाथ पैर  सीने व सिर में गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

 
			 
				 
			 
                                
                             
 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		