Ujjain News – अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के खिलाफ 31 लाख रु. की धोखाधड़ी की शिकायत, केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Ujjain News. फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई है। बड़नगर में हुई होली कॉउ फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह मामला है जिसकी शिकायत उज्जैन के क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

बता दें कि उज्जैन के बड़नगर में फिल्म की शूटिंग की गई थी। इसमें मुख्य कलाकार के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और संजय मिश्रा है। डायरेक्टर साईं कबीर है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। गाय के गुम हो जाने की कहानी पर आधारित है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन ऋषि नगर के रहने वाले रुद्राक्ष फिल्म और मल्टी मीडिया के प्रोप्राइटर सुनील गढ़वाल ने बड़नगर थाने में आवेदन दिया है।

इसमें उन्होंने फिल्म कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी पर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं और केस दर्ज करने की मांग की है। सुनील गढ़वाल ने बताया कि मुंबई निवासी बहन मंजू गढ़वाल के माध्यम से आलिया सिद्दीकी से मुलाकात हुई थी।

इस दौरान उन्होंने होली कॉउ नामक एक फिल्म बनाने की योजना बताई जिस पर हमारी बात आगे बढ़ी और सन् 2019 में फरवरी और मार्च के बीच बड़नगर में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई।

करीब 20 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलने के बाद कुल 53 लाख रुपये खर्च होने के बाद जब आलिया सिद्दीकी से राशि लौटाने की मांग की गई तो आलिया ने 22 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी 31 लाख रुपये अब तक नहीं लौटाए हैं। बार-बार कहने के बाद अब आलिया ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है।

सुनील ने बताया कि जब कई बार राशि मांगने के बाद भी इन्होंने राशि नहीं लौटाई तो इसकी शिकायत हमने सिने एंप्लाइज फेडरेशन में की , साथ ही आलिया द्वारा दिया गया चेक और एग्रीमेंट की कॉपी भी प्रस्तुत की।

कई बार एंप्लॉय फेडरेशन ने उनका जवाब मांगने की कोशिश की लेकिन आलिया ने कोई जवाब नहीं दिया। सिने एंप्लॉय फेडरेशन ने हमको लीगल तरीके से बात रखने की इजाजत दे दी। जिसके बाद बड़नगर थाने में हम लोगों ने एक शिकायत की है।

मंजू ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले होली कॉउ के प्रोडक्शन की शुरुआत हुई। जब क्रू सेट पर पहुंचा, तब फिल्म के फाइनेंसर पीछे हट गए। ऐसे में मैंने और बाकी फाइनेंसरों से बात की कि वो फिल्म को फाइनेंस कर दें। वह नहीं हुआ तो आलिया ने मेरे परिजनों से रुपये लिए।

यह कहा कि दो हफ्तों में वापस कर देगी। कुल 53 लाख का बकाया था जिसमें आलिया ने 22 लाख रुपये वापस किए। 33 लाख बकाया अभी भी है, जो मुझे अब तक नहीं मिला। मेरे साथ साथ फिल्म के क्रू मेंबर्स का भी 7 लाख बकाया है। मेरे पास सारे सबूत भी हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।