इंदौर। पिछले दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसों में कई मौतो और उसके बाद परिवहन विभाग की सख्त चेकिंग के बावजूद भी बस संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं बसों के जरूरी दस्तावेजों तक को पूरा किए बिना बसों का संचालन कर रहे हैं । हालांकि परिवहन विभाग ने जांच अभियान चला रखा है जिसके चलते फिर दो स्कूल बसें और एक यात्री बस बगैर सक्षम परमिट चलते पाई गई। तीनों बसों को जब्त किया गया है । आरटीओ जितेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूल संचालकों को बसों के सभी दस्तावेज और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पूरा पालन करने के सख्त आदेश दिए गए हैं । इसी आधार पर परिवहन विभाग द्वारा जांच अभियान भी चलाया जा रहा है । आज सुबह चलाए गए अभियान में मदरलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल की दो बसों को जांच के लिए रोका गया । दोनों बसों के पास परमिट ही नहीं था । इस पर दोनों बसों को जब्त कर लिया गया । वहीं खरगोन से इंदौर आ रही रवीना ट्रेवल्स की एक बस के पास भी परमिट नहीं मिला । बस का 3.97 लाख का टैक्स भी बकाया था । इस बस को भी जब्त कर आरटीओ ऑफिस में रखा गया है । उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा । गंभीर लापरवाही सामने आने पर स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई जाएगी ।
हादसों से बस संचालक नही ले रहे सबक, बिना परमिट चल रही स्कूल बस और यात्री बस जब्त
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


