Press "Enter" to skip to content

Indore Mahapor Chunav – नंबर 1 शहर के प्रथम व्यक्ति बने इंदौरी मित्र,,,, पुष्यमित्र

Indore Municipal Election Result 2022 Live.

Indore Nagar Nigam Election 2022 Results.

एक लाख 33 हजार 497 वोट से पुष्यमित्र भार्गव जीते,डाक मतपत्र से लेकर ईवीएम तक हर राउंड में पुष्यमित्र भार्गव आगे रहे

Indore Chunav Result 2022। कल हुई काउंटिंग के घोषित परिणाम के अनुसार महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के पुष्यमित्र भार्गव निर्वाचित घोषित किए गए।  भार्गव को कुल 5 लाख 92 हजार 519 मत प्राप्त हुए।

उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय शुक्ला रहे। इन्हें 4 लाख 59 हजार 562 मत प्राप्त हुए। इस तरह श्री पुष्यमित्र भार्गव एक लाख 32 हजार 157 मतों से विजयी घोषित किए गए। 540 डाक मत पत्र भी प्राप्त हुए.

इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने बहुत कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सबसे कम उम्र के अतिरिक्त महाधिवक्ता चुने गए थे।

वह करीब एक साल से इस पद पर थे। महापौर पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने सबसे पहले पद से इस्तीफा दिया।

उनके आने के बाद से ही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना जताई जा रही थी। वह राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष देश के महान संत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिष्य हैं।

शहर के 85 वार्डों में से 63 वार्डों में भाजपा और 20 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय भी पार्षद बने हैं। एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।

इससे पहले 2015 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को 65 सीटें मिली थीं। इस बार दो सीटों का नुकसान भाजपा को हुआ है। जबकि कांग्रेस को पिछली बार की तरह इस बार भी 20 सीटें मिली हैं। इंदौर में इस बार दो निर्दलीय पार्षद भी मिले हैं।

MP Nagariya Nikay Chunav Live Updates.

संजय शुक्ला ने पुष्यमित्र को गले लगाकर दी बधाई

इंदौर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए हो रही मतगणना में भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

हालांकि अभी भार्गव की जीत की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रूझानों को देखते हुए कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

नेहरू स्टेडियम में चल रही काउंटिंग के दौरान शुक्ला ने भार्गव को गले लगाकर जीत की बधाई दी। इससे पहले लगातार आ रहे रुझानों के दौरान शुक्ला खासे मायूस नजर आए।

पुष्यमित्र भार्गव ने ट्वीट कर इंदौर की जनता का आभार जताया

पुष्यमित्र भार्गव ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा- आभार इंदौर! मुझ अकिंचित को अपना अपार आशीर्वाद और असीमित स्नेह प्रदान करने के लिए कृतज्ञ हूं..
आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर स्वप्न को पूरा करने और आपकी प्रत्येक आकांक्षा को पूर्ण करने हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करता रहूंगा।
इससे पहले एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘स्वर्णिम युग लाएंगे, मन में धारें दृढ निश्चय। इंदौर का गौरव बढ़ाएंगे, होगी चहुं ओर जय-जय!’
विधानसभा क्षेत्र एक में ही बुरी तरह हारे संजय शुक्ला….विधानसभा चुनाव में 7 हजार से अधिक मतों से जितने वाले संजय महापौर में तीन गुना यानी 20 हजार से अधिक वोट से हार गए । विधानसभा एक से ही सबसे ज्यादा उम्मीद थी ।  वही भार्गव को राउ विधानसभा में उम्मीद से कई गुना ज्यादा वोट मिले.ओर संजय शुक्ला सभी विधानसभा हार गए.

आठों नगर परिषदों के परिणाम घोषित

इंदौर जिले में आज नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। जिले की आठों नगर परिषदों के परिणाम भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित किये गये। घोषित परिणाम की जानकारी निम्नानुसार है।

जिले की सांवेर नगर परिषद में भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। इसी तरह देपालपुर में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, बेटमा में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, गौतमपुरा में भाजपा के 7 तथा कांग्रेस के 8, हातोद में भाजपा के 6, कांग्रेस के 7 तथा 2 निर्दलीय, महूगांव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3 तथा 2 निर्दलीय, मानपुर में भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय और नगर परिषद में राऊ में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी विजयी रहे।

इंदौर के विजयी पार्षद

वार्ड उम्मीदवार आगे
1 महेश चौधरी भाजपा
2 फातिमा रफीक खान अन्य
3 शिखा दुबे भाजपा
4 बरखा मालू भाजपा
5 निरंजनसिंह चौहान भाजपा
6 संध्या यादव भाजपा
7 भावना मिश्रा भाजपा
8 रुखसाना अनवर दस्तक कांग्रेस
9 राहुल जायसवाल भाजपा
10 विनितिका दीपू यादव कांग्रेस
11 कमल वाघेला भाजपा
12 सीमा डाबी भाजपा
13 पराग कौशल भाजपा
14 अश्विन शुक्ला भाजपा
15 ममता सुभाष सुनेर कांग्रेस
16 सुहानी मुकेश धारकर भाजपा
17 शिवम यादव कांग्रेस
18 सोनाली परमार भााजपा
19 संध्या जायसवाल भाजपा
20 यशस्वी पटेल कांग्रेस
21 चिंटू चौकसे कांग्रेस
22 राजू भदौरिया कांग्रेस
23 विनिता धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस
24 जितेंद्र कुमार भाजपा
25 सुनीता चोखंडे भाजपाा
26 लालबहादुर भाजपा
27 मुन्नालाल यादव भाजपा
28 ज्योति शरद पंवार भाजपा
29 पूजा पाटीदार भाजपा
30 मनीषा गांगोरे भाजपा
31 बालमुकुंद सोनी भाजपा
32 राजेंद्र राठौर भाजपा
33 मनोज मिश्रा भाजपा
34 सीमा चौधरी भाजपा
35 राकेश सोलंकी भाजपा
36 सुरेेश कुरवाड़े  भाजपा
37 संगीता महेश जोशी भाजपा
38 सोफिया अन्नू पटेल कांग्रेस
39 रूबीना इकबाल खान कांग्रेस
40 पुष्पेंद्र पाटीदार भाजपा
41 प्रणव मंडल भाजपा
42 मुद्रा शास्त्री भाजपा
43 सुनीता सोनगरा भाजपा
44 निशा देवलिया भाजपा
45 सोनीला मिमरोट कांग्रेस
46 प्रमीला जीनवाल कांग्रेस
47 नंदकिशोर पहाड़िया भाजपा
48 विजय लक्ष्मी गोहर भाजपा
49 राजेश उदावत भाजपा
50 राजीव जैन भाजपा
51 मलखानसिंह कटारिया भाजपा
52 सावित्री बाई कांग्रेस
53 फौजिया शेख अलीम कांग्रेस
54 महेश बसवाल भाजपा
55 पंखुड़ी जैन डोसी भाजपा
56 गजानंद गावड़े भाजपा
57 सुरेश टाकलकर भाजपा
58 अनवर कादरी कांग्रेस
59 रूपाली अरुण पेंढारकर भाजपा
60 सुनहरा अंसाफ अंसारी कांग्रेस
61 भावना चौधरी भाजपा
62 रूपा पांडे भाजपा
63 मृदुल अग्रवाल भाजपा
64 मनीष शर्मा भाजपा
65 कमलेश कालरा भाजपा
66 कंचन गिदवानी भाजपा
67 प्रिया डांगी भाजपा
68 अयाज बेग कांग्रेस
69 मीता राठौर भाजपा
70 भारतसिंह रघुवंशी भाजपा
71 हरप्रीत कौर भाजपा
72 योगेश गेंदर कांग्रेस
73 शाहीन सादिक खान कांग्रेस
74 सुनीता हार्डिया भाजपा
75 कुणाल सोलंकी कांग्रेस
76 सीमा जितेंद्र कांग्रेस
77 प्रियंका चौहान भाजपा
78 ओमप्रकाश आर्य भाजपा
79 लक्ष्मी वर्मा भाजपा
80 प्रशांत बड़वे भाजपा
81 बबलू शर्मा भाजपा
82 नितिन शर्मा भाजपा
83 कमल किशोर लड्ढा भाजपा
84 गुरजीत कौर भाजपा
85 राकेश जैन कांग्रेस
इंदौर निगम चुनाव में ये दिग्गज हारे
प्रीति गोलू अग्निहोत्री
राजू भदौरिया ने आश्चर्यजनक रूप से चंदू राव शिंदे को हराया
छोटे यादव
Spread the love
More from Indore NewsMore posts in Indore News »