इंदौर की हिंदी ख़बरें – Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

Indore News in Hindi-1

डिलीवरी बॉय ने पुलिसकर्मी से झूमा झटकी कर उसकी वर्दी फाड़ी 

इन्दौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन डिलीवरी देने वाले एक युवक ने पुलिस से विवाद करते हुए एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली। एमआईजी पुलिस के अनुसार निर्भयसिंह झाला की शिकायत पर विकास निवासी निरंजनपुर नई बस्ती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि सीएचएल अस्पताल के पीछे आंबेडकर नगर पहुंचे गश्त कर रहे पुलिसकर्मी निर्भय ने विकास से जब वहां खड़े रहने का कारण पूछा तो वह विवाद करने लगा। दोनों के बीच झूमाझटकी हुई और विकास ने निर्भयसिंह की वर्दी फाड़ दी।

Indore News in Hindi-2

बालक के साथ किया गलत काम, आरोपी सब्जीवाला गिरफ्तार 

इन्दौर। नावदा खंडला गांव में एक सब्जी विक्रेता ने मासूम बच्चे को डरा-धमकाकर उसके साथ खोटा काम किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला किशनगंज थाना  क्षेत्र के अंतर्गत का है प्राप्त जानकारी के अनुसार नावदा खंडला गांव में रहने वाले गणेश पिता रमेश ने अपने पड़ोसी 12 साल के बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और बाद में पकडक़र उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर उसके साथ खोटा काम किया।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां घरेलू काम कर गुजर-बसर कर रही है। कल जब मां काम पर गई तो सब्जी वाले ने मौका पाकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Indore News in Hindi-3

काम की हड़बडी में सीढ़ियों से गिरी महिला, मौत 

इन्दौर। दौलतगंज की रहने वाली 32 साल की जया पति मनीष को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया , जहां उसकी मौत हो गई वह सुबह सुबह के काम की जल्दी के चक्कर में सीढ़ियों से गिर गई थी। उसे ब्रेन हेमरेज हुआ और बाद में मौत हो गई। मृतका के पति मनीष ने बताया कि जया परसों सुबह उठने के बाद छत से कपड़े लेकर नीचे आ रही थी, तभी सीढ़ियों से गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। उसे पहले निजी अस्पताल में ले गए तो डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात बताई। सर्जरी के लिए ढाई लाख का खर्चा बताया और कहा कि इसके बाद भी पेशेंट के बचने की गारंटी नहीं रहेगी। बाद में जया को इलाज के लिए एमवाय लाया गया , लेकिन जान नहीं बच पाई।

Indore News in Hindi-4

आदतन शराबी ड्राइवर की संदिग्ध मौत 

इन्दौर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक जेसीबी ड्राइवर की मौत हो गई। उसके शरीर पर पाए गए जख्मो से उसके किसी सड़क हादसे में घायल होने की बात सामने आ रही है। नंदबाग के रहने वाले भानसिंह पिता भगत को स्कीम नंबर 51 कचरा प्लांट के पास से राहगीर घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह जेसीबी ड्राइवर था और शराब पीने का भी आदी था। पैर के नाखूनों और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली जिससे आशंका है कि किसी वाहन ने उसे चपेट में लिया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है, ताकि मौत के कारण का पता चल सके।

Indore News in Hindi-5

भाले के साथ घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार 

इन्दौर। चाकू, तलवार, देशी कट्टा नहीं बल्कि भाले के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूमते गिरफ्तार किया है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां विजय नगर पुलिस ने एक ग्रामीण को भाले के साथ गिरफ्तार कर उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। विजयनगर पुलिस के अनुसार  खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र का रहने वाला पवन पिता छगनलाल राठौर विजय नगर क्षेत्र स्थित भूसा मंडी में बांस के लट्ठ में बंधे एक भाले के साथ घूम रहा था। पुलिस को आशंका हुई कि यह वारदात की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था , जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद कार्रवाई की गई।

Indore News in Hindi-6

कुत्ते को पीटने पर पशुक्रूरता का मामला दर्ज 

इन्दौर (ईएमएस)। प्रियांशु जैन की शिकायत पर पुलिस ने पशुक्रूरता के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है, उस पर आरोप है कि उसने कुत्ते को इतना पीटा कि वह कोमा में चला गया। विजय नगर पुलिस ने बताया कि प्रियांशु जैन की शिकायत पर प्रशांतकुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आरोप है कि महेशबाग कॉलोनी में उसने एक गली के कुत्ते को डंडों से इस तरह बेरहमी से पीटा कि उसकी आंख और सिर पर सूजन आ गई और वह कोमा में चला गया। विजयनगर पुलिस पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही है।
 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।