बढ़ने लगी गेहूं की कीमत, मंडियों में गेहूं के दाम में 200 रुपए का उछाल, महंगा मिलेगा आटा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देश में गेहूं के निर्यात पर रोक लगने के दो माह बाद एक बार फिर गेहूं के दाम में उछाल आया है। वही अब से आटा, दही सहित कई खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी लगने से दाम और ज्यादा चुकाने होंगे। हालांकि किसानों को गेहूं बिक्री पर पहले की अपेक्षा 200-250 रुपए प्रति क्विंटल अधिक दाम मिल रहे हैं। इसके चलते मंडियों में गेहूं की आवक भी बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने 13 मई को भारत से निर्यात होने वाले गेहूं पर एकाएक रोक लगा दी थी। इसके चलते गेहूं के दाम 1800-1950 रुपए पर पहुंच गए थे। जबकि इसके पहले गेहूं समर्थन मूल्य पर 2015 रुपए से अधिक 2100 रुपए से ऊपर बिक रहा था।
बता दें कि मार्च अप्रैल और 15 मई तक किसानों का गेहूं प्रदेश सरकार के समर्थन मूल्य के ऊपर बिक रहा था। इसके चलते जिले में लक्ष्य के मुताबिक 50 फीसदी ही सरकारी खरीदी हो पाई थी।
5 हजार एमटी से अधिक की आवक
अप्रैल-मई के बाद अब जुलाई में कृषि उपज मंडियों में गेहूं की आवक एकाएक बढ़ गई है। 10 जुलाई के बाद से देखा जाए तो शायद ही मंडियों में खरीदी का आंकड़ा 5 हजार मीट्रिक टन से कम देखने को मिले। जिला मुख्यालय के अलावा काफी संख्या में किसान अपने गेहूं की फसल लेकर कृषि उपज मंडियों में पहुंच रहे हैं।
एफसीआई के नहीं हुए टेंडर
गल्ला कारोबारियों की मानें तो अचानक से गेहूं में उछाल की वजह गेहूं की शार्टेज भी है, क्योंकि काफी मात्रा में गेहूं निर्यात हो चुका है। वहीं अभी भारतीय खाद्य निगम के टेंडर भी नहीं हुए जिससे व्यापारी अपने मांग की पूर्ति कर सके। जबकि एफसीआई अपना गेहूं ओपन मार्केट में व्यापारियों को बेचने के लिए जुलाई महीने में टेंडर की प्रक्रिया पूरी करवा देती थी। अब गल्ला कारोबारियों को डर सता रहा है कि आगे अगर गेहूं नहीं मिला तो फ्लोर मिल और बाहर गेहूं की खेप कैसे भेजेगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।