एम जी एम मेडिकल कालेज के सीनियर्स पर एंटी रैगिंग कमेटी दिल्ली के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर,। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर छात्रों की एंटी रैगिंग कमेटी दिल्ली के पास सीनियर छात्रों के खिलाफ पहुंची रैगिंग कर प्रताड़ित करने की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है।
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार मेडिकल कालेज के  कर्मचारी राकेश वर्मा को डीन ने रैगिंग मामले में एफआईआर करने के लिए पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने एमजीएम मेडिकल कालेज के सीनियर छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
बताया जा रहा है कि छात्रों की शिकायत के बाद एंटी रैगिंग कमेटी दिल्ली ने सबसे पहले डीन को अवगत कराया जिसके परिणाम स्वरूप  इस मामले में डीन ने यह कार्रवाई की। मामले में कुछ जूनियर छात्रों ने एंटी रैगिंग कमेटी की साइट पर मेल किया था कि कॉलेज परिसर में सीनियर छात्र तरह-तरह की प्रताड़नाएं दे रहे हैं।
कभी वे नाच-गाना करवाते तो कभी खाने-पीने का सामान बुलाते। ठीक से यह सीनियर पढ़ाई भी नहीं करने दे रहे हैं। इनकी प्रताडऩाओं से तंग आकर जूनियर छात्र तनावग्रस्त हो गए है।
मेल करने वाले पीड़ित जूनियर छात्रों ने अपने नाम भी गोपनीय रखे, ताकि सीनियर उन्हें शिकायत के बाद प्रताड़ित नहीं कर सके । अब इन सीनियरो पर पुलिस नामजद कार्रवाई करेगी।
लहीं एंटी रैगिंग कमेटी देहली द्वारा  पुलिस से भी इस मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसका जवाब मांगा जाएगा। ज्ञात रहे कि इसके पहले भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के कई मामले सामने आए लेकिन कुछ ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।