मुम्बई की सड़कों पर स्कूटर पर घूमते नजर आये विराट और अनुष्का

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विराट और अनुष्का मुम्बई की सड़कों पर स्कूटर से घूमते नज़र आये। इस दौरान विराट ने प्रशंसकों से बचने के लिए जहां काले रंग का हेलमेट लगाया हुआ था। वहीं अनुष्का के हाथ में छाता था। विराट और अनुष्का अपने इस प्रयास के बाद भी प्रशंसकों से बच नहीं पाये।
कुछ लोग तो यह देखकर हैरान थे कि लग्जरी कारों वाले विराट और अनुष्का आखिर क्यों स्कूटर पर घूमने निकले हैं। इस दौरान कुछ ने इनकी सादगी को सराहा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अनुष्का अपने काम के बाद घर लौट रही थीं। विराट टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।