छठी मंजिल से गिरने से इंजीनियर की मौत, स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। निरंजनपुर स्थित गोल्डन पाम की छठी मंजिल से गिरने से इंजीनियर अभिषेक सिंह की मौत हो गई। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के पूर्व अभिषेक ने पटवारी पिता संजय सिंह से बात की थी। स्वजन पत्नी किरण पर भी परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, मूलत: कोठी रोड सतना निवासी 28 वर्षीय अभिषेक पुत्र संजय सिंह इंजीनियर था। वह एक कंपनी के सेल्स विभाग में काम कर रहा था। उसके पिता संजय सिंह पटवारी हैं।

अभिषेक की 5 फरवरी को ही किरण सिंह से शादी हुई थी। स्वजन का आरोप है कि किरण और उसका भाई सूरज जबरदस्ती इंदौर लेकर आ गए। गोल्डन पाम की पांचवीं मंजिल पर फ्लैट (532) किराये पर ले लिया। शुक्रवार रात अभिषेक ने पिता को काल कर कहा कि यहां ठीक नहीं है। वह जल्द से जल्द सतना आना चाहता है। सुबह उसकी मौत की खबर आ गई।

घरवालों को देर से मिली सूचना –
भाई धनंजय प्रताप सिंह के मुताबिक, अभिषेक करीब डेढ़ बजे ही गिर गया, लेकिन सूचना सुबह 5.30 बजे बाद मिली। किरण ने पहली सूचना दोस्त फैजान को दी। इमारत में रहने वाली एक युवती ने बताया कि ड्यूटी समाप्त कर घर जाते वक्त उसने किरण को कार से जाते हुए देखा था।

पुलिस के मुताबिक, फ्लैट में शराब की बोतल और दो गिलास रखे हुए थे। इससे लगता है कि अभिषेक ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। स्वजन शव सतना लेकर रवाना हो गए हैं। किरण अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वह भी अभिषेक के शव के साथ सतना ही गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।