भारत जोड़ो यात्रा: चुनाव के मद्देनजर दो बड़ी परियोजनाएं महाराष्ट्र की जगह गुजरात को दे दी – राहुल गांधी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मप्र में तैयारियां चरम पर, कंटेनर्स में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे एमपी के कांग्रेस नेता, लग्जरी बसों में रुकेंगे यात्री

नांदेड़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी करके आर्थिक सुनामी लाने का आरोप लगाया। ‘भारत जोड़ो यात्रा के 63वें दिन नांदेड़ जिले में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा-एयरबस सैन्य विमान परियोजना और वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र जैसी परियोजनाओं को महाराष्ट्र से छीनकर चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी राज्य गुजरात को दे दिया गया।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ये परियोजनाएं दो-तीन उद्योगपतियों को दी जाएगी जो प्रधानमंत्री के दोस्त हैं, और देश की संपत्ति उनके हाथों में जमा हो रही है। बंदरगाह, बुनियादी ढांचा, दूरसंचार, कृषि क्षेत्र इन लोगों को दे दिए गए हैं।
दिन के दौरान स्थानीय लोगों के साथ अपनी मुलाकातों का जिक्र कर राहुल ने कहा कि एक युवा लड़के ने उन्हें देश में व्यावहारिक शिक्षा की कमी के बारे में बताया, जिसके कारण नौकरी के अवसर नहीं हैं, जबकि एक छोटी लड़की ने उनसे कहा कि उसके माता-पिता उससे ज्यादा उसके भाई को प्यार करते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री इससे इनकार करते हैं। तब फिर दोनों सेनाओं के बीच बातचीत क्यों हो रही है।

इससे पहले, दोपहर में गांधी ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि नोटबंदी न केवल एक गलती बल्कि सत्ता और पैसा कुछ लोगों की जेब में रखने की भाजपा की रणनीति का भी हिस्सा थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। तैयारी जोरदार है। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं और यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के लिए भोपाल में तैयार हुए खास कंटेनर्स को यात्रा की ही थीम पर सजाया गया है।

इन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जेपी अग्रवाल और सुरेश पचौरी की तस्वीरें भी चस्पा की गई हैं।
यह यात्रा से भोपाल से बुराहनपुर तक करीब 350 किमी का सफर तय करेगी। उसके बाद बुरहानपुर से यात्री मुख्य यात्रा में शामिल हो जांएगे। भोपाल से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए स्लीपर यात्री बसों को कंटेनर में तब्दील किया गया है। इन बसों में पदयात्रियों के भोजन और आराम के लिए खास इंतजाम हैं। चलित टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।