एक महीने में बोरवेल बाबड़ी की तीन घटनाएं सीएम शिवराज के निर्देश- प्रदेश में खुला बोरवेल मिला तो जमीन मालिक पर करें एफआईआर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल / सदभावना पाती. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुएं, बावड़ियों की सूची बनाएं, जिसे कवर्ड किया गया है। साथ ही खुले बोरवेल की सूची बनाएं। सरकारी और प्राइवेट दोनों की सूची तैयार करें। सीएम ने कहा कि मैं इंदौर की घटना को भूल नहीं पा रहा हूं। ह्दय विदारक घटना में निर्दोष लोगों की जान गई है।
भविष्य में इंदौर जैसी घटना फिर कभी न हो, उसे रोकने  के लिए संपूर्ण उपाय कीजिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई जगह पुराने कुएं और बावड़ियों को कवर्ड किया गया है। गंभीरता के साथ सूची बनाएं। आबादी वाले क्षेत्रों की चिंता करें। खुले बोर की सूची बनाए, कहीं खुले तो नहीं है। यदि खुले बोर मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। कुएं और बावड़ियों में ऐसी व्यवस्था करें कि कोई घटना ना हो।
एक महीने में तीन घटनाएं
30 मार्च- रामनवमी के दिन इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत गिरने से 36 लोगों की मौत।
14 मार्च- विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेरी पठार गांव में कच्चे बोरवेल में गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत।
26 फरवरी- छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम ललगुवां पाली में तीन साल की बच्ची गिरी, रेसक्यू कर बचाया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।