खुशियां मातम में बदली : सतना में बरातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सतना में बस पलटने की 10 दिन के अंदर यह तीसरी घटना है
सतना।  सतना में बस हादसा हो गया। बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। 20 से ज्यादा मुसाफिर गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब तीन बजे सतना जिले के रामनगर थाना इलाके के देवराज नगर में हुआ है। बताया गया कि जिगना से रामनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिसके बाद आस-पास के लोग बचाव के लिए दौड़े वहीं पुलिस सहित 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। हादसे की खबर लगते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। बस के पलटने से सड़क किनारे एक टपरा और दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सतना में बस पलटने की 10 दिन के अंदर यह तीसरी घटना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।