Press "Enter" to skip to content

Indore Crime | पलासिया में 15 दिन में दूसरा अपराध |

शहर के पलासिया थाना इलाके में गार्ड की हत्या करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह क्षेत्र में 15 दिन में दूसरी हत्या है। इससे पहले रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

पलासिया टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक, एक अपार्टमेंट में गार्ड की हत्या करने के बाद बदमाश बाहर से दरवाजा लगाकर भाग गए। मृतक का नाम रामबाबू राजपूत (45) है। वह रजीव आवाहस नगर एससीएम नंबर 113 में रहता था। मृतक माय होम होटल के पीछे तीसरी गली में स्थित शुभ लाभ अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता था। वह 20 दिन पहले ही यहां पर चौकीदारी के लिए आया था। यहां पर 2 शिफ्ट में 2 गार्ड आते हैं। मृतक सुबह आया था। रात को जब दूसरा गार्ड पहुंचा तो पहले वाला गार्ड मृत मिला। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चला है। पुलिस अभी घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।

Spread the love
More from Crime NewsMore posts in Crime News »
More from Indore NewsMore posts in Indore News »

2 Comments

  1. bad links August 20, 2024

    … [Trackback]

    […] Here you will find 82662 more Information on that Topic: sadbhawnapaati.com/indore-crime-palasia-main-15-din-main/ […]

  2. Anabolic Steroids For Sale September 6, 2024

    … [Trackback]

    […] Info to that Topic: sadbhawnapaati.com/indore-crime-palasia-main-15-din-main/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *