Indore Crime: 5000 का ईनामी हत्यारा पकडाया |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, मल्हारगंज क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ा। उस पर उज्जैन पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू मिला, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने उज्जैन पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी दे दी है। जांच अधिकारी अरविंद मचार ने बताया कि रात में चेकिंग के दाैरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका था।

गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। संदेश होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक चाकू मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उज्जैन के देवास गेट थाना क्षेत्र में उसने एक व्यक्ति की 2017 में हत्या की थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसने अपना नाम रमेश बताया। इसके बाद पुलिस ने उज्जैन पुलिस संंपर्क किया तो पता चला कि वह 5000 का फरार इनामी बदमाश है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
17 Comments