BJP को तगड़ा झटका सुरखी की पूर्व विधायक Parul Sahu Congress में शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

BJP को तगड़ा झटका – सुरखी की पूर्व विधायक Parul Sahu Congress में शामिल उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा को हफ्ते भर के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। अब सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह भाजपा के टिकट पर सुरखी से 2013 में चुनाव लड़ीं थी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को हराया था। 2018 में वह गोविंद सिंह राजपूत से मामूली अंतर से हार गई थीं।  माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें सुरखी से एक बार फिर गोविंद सिंह राजपूत के सामने खड़ा कर सकती है। इससे पहले हाल ही में ग्वालियर से भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक सतीश सिकरवार भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भोपाल में पार्टी कार्यालय पर पारुल साहू को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा और शिवराज पर निशाने साधे।

उन्होंने कहा कि शिवराज अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं। वह जहां भी जाते हैं, नारियल फोड़ देते हैं और घोषणा कर देते हैं। उन्हें आज खुशी है कि पारुल साहू ने प्रदेश की वर्तमान तस्वीर देखकर और सच्चाई को पहचानते हुए कांग्रेस का साथ दिया है। इनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है और आज इनकी घर वापसी हुई है। परिवार में वापसी की: पारुल कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पारुल साहू ने कहा कि वह आज सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर अहंकार और डर के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। आज उनकी घर वापसी हुई है। वह अपने परिवार में वापस आई हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
18 Comments