नई दिल्ली। कांग्रेस का साथ छोड़कर खुशबू सुंदर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इसे लेकर एक पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। खुशबू ने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है। उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक खुशबू सुंदर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं।
Be First to Comment