Bollywood News – सुपरस्टार शाहरुख का घर बम अटैक से उड़ाने की धमकी, जबलपुर से हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो चुका है। इस आरोपी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने शाहरुख खान के घर को लेकर आंतकी हमला और कई प्रमुख स्थान पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। जिसके बाद छानबीन के बाद जबलपुर के संजीवनी नगर थाना पुलिस ने इस शख्स को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। धमकी देने वाले इस शख्स का नाम जितेश ठाकुर बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जितेश ठाकुर नाम के इस शख्स ने 6 जनवरी को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन के जरिए संपर्क करके यह कहा था कि वह शाहरुख खान के बंग्ले समेत मुंबई के कई अन्य स्थानों में बम ब्लास्ट और आंतकी हमला करेगा। यह एक तरह से फेक कॉल बताया जा रहा है। कंट्रोल रूम ने कॉल को ट्रेस कर पता लगाया कि फोन करने वाला शख्स जबलपुर से है।
महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू की।वहीं गिरफ्तारी के बाद जबलपुर के गोरखपुर सीएसपी आलोख शर्मा ने जानकारी दी कि यह युवक पहले भी इसी तरह कॉल करके फेक धमकी के साथ परेशान कर चुका है। कई बार शराब पीने के बाद वह पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सीएम हेल्पलाइन जैसे सहायता नंबर पर फोन लगाकर फेक कॉल करता है।
बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले इस शख्स की आर्थिक और निजी जिंदगी परेशानी से भरी हुई है। माता-पिता की मौत के बाद जितेश की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। वह पहले मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करता था फिलहाल काफी समय से उसके पास कोई काम नहीं है। वह शराब का सेवन करता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर जितेश ने मुंबई पर परमाणु हमला की सूचना दी। उसने कहा कि कुर्ला रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, शाहरुख खान का बंग्ला और गुरुद्वारा के पास बम होने की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस सभी जगहों की तलाशी भी की। झूठी सूचना के बाद पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाना शुरू किया। इसके बाद यह पूरा मामला जबलपुर तक पहुंच गया। जितेश की गिरफ्तारी के बाद अब उसे झूठे धमकी कॉल करने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।