Press "Enter" to skip to content

Bollywood | पॉपुलर आर्टिस्ट Ram Indranil Kamat का निधन, बाथटब में मिला शव |

इस साल बॉलीवुड से कोई न कोई बुरी खबर फैंस को मिल रही हैं। बहुत से स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं वहीं हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर आर्टिस्ट और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो उनका शव मुंबई स्थित उनके घर के बाथटब में पाया गया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वे मुंबई के माटुंगा में रहते थे पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि कामत ने इस नोट में अपनी मौत का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। ऐसा माना जा रहा है कि राम कामत कुछ समय से तनाव से जूझ रहे थे। 41 साल के कामत अपनी मां के साथ रहते थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कामत एक आर्टिस्ट होने के साथ साथ फोटोग्राफर भी थे और उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं लेकिन वे सब को अचानक छोड़ जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था। उनके जाने के बाद उनके परिवार वाले और उनके दोस्त गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Spread the love
More from Bollywood NewsMore posts in Bollywood News »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *