इन पशु- पक्षियों को घर में रखने से बनता है धन का योग, आती है सकारात्मक ऊर्जा, जानिए क्या है मान्यता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मनुष्य सभ्यता की शुरुआत से ही पशु- पक्षियों के इर्द – गिर्द रहा है। ये अलग बात है कि शहरों के विकास के कारण हम पशु पक्षियों से दूर होते गए हैं। लेकिन इनका हमारे बीच होना धार्मिक मान्यताओं और विज्ञान दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ पशु- पक्षियों के घर में होने से धन लाभ का योग बनता है। आज हम ऐसे ही कुछ मान्यताओं के बारे में आपको बता रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]घर में गाय रखने से प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी- हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और घर में इसे रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छा नहीं होता उन्हें गोदान करना चाहिए। अगर किसी पर ब्रह्म हत्या का पाप है या कोई मरते वक्त बहुत कष्ट झेल रहा है तो उसे गोदान करना चाहिए। गाय को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन का योग बनता है।

तोता रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा, बनता है धन का योग- कई घरों में तोता पालने की परंपरा रही है। तोता पालने को लेकर कई मान्यताएं हैं जिनके अनुसार, इस पक्षी को घर में रखने से लोग बुरी नजर से बचते हैं। तोता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और खुशहाली बनी रहती है। सफेद खरगोश को पालने से घर में आती है बरकत- अक्सर ऐसा होता है कि घर में पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोगों को सफेद खरगोश पालना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफेद खरगोश पालने से घर में घर में लक्ष्मी का वास होता है। इससे घर में धन की वृद्धि होती है।[/expander_maker]

     Image result for keeping these animals
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
14 Comments