Press "Enter" to skip to content

दर्दनाक दृश्य CCTV में कैद: MY Hospital के सामने मिली महिला

घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र की है । एमवाईएच के सामने एक महिला की आधी रात को किसी युवक ने जघन्य हत्या कर दी और भाग खड़ा हुआ। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। विचलित कर देने वाले एक सीसीटीवी फुटेज हैवानियत की हदे पार कर देने वाला है। वारदात के समय महिला सो रही थी तभी एक बदमाश वहां पहुंचता है। काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर महिला के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिराया। गले में रस्सी का फंदा कसा। आखिरी में वो उसके सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार देता है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला फुटपाथ पर ही भीख मांगकर गुजारा करती थी।। महिला की पहचान नहीं हुई है। इधर, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। संयोगितागंज टीआई राजीव त्रिपाठी के अनुसार महिला की उम्र करीबन 45 वर्ष है। उसके सिर पर पत्थर जैसी किसी वस्तु का गंभीर जख्म है। सुबह जब बाफना चैंबर में लोग पहुंचे तो महिला का खून से सना शव देखा। पुलिस ने वहां का सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि हत्या एक युवक ने की है।

सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले महिला की रैकी करता है। महिला पेढ़ी पर सो रही है। वह उसके पास दो-तीन बार आता है। फिर अचानक महिला के बाल पकड़ कर नीचे गिराता है। नीचे गिरने से वह जाग जाती है तब बदमाश अपने हाथ में रखी प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला कस देता है। महिला काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद युवक उसके सिर पर किसी पत्थर जैसी वस्तु से वार कर कर देता है। कुछ देर तड़पने के बाद वह दम तोड़ देती है। एक महिला पर शंका पुलिस को जानकारी मिली है कि मरने वाली महिला का कुछ दिन पहले एक अन्य भिक्षुक बुढ़िया से विवाद हुआ था। आशंका है कि उसी ने युवक को हत्या करने के लिए भेजा होगा। घटना के बाद से वह बुढ़िया भी लापता है।

Spread the love
More from Crime NewsMore posts in Crime News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *