भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने गेट 2022 प्रवेश पत्र कल 7 जनवरी 2022 को जारी नहीं किए। संस्थान ने इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब तक संस्थान ने प्रवेश पत्र को जारी करने की नई तारीखों का भी एलान नहीं किया है। ना ही प्रवेश पत्र को जारी करने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की वजह का खुलासा हो पाया है।
आईआईटी खड़गपुर ने GATE 2022 की परीक्षा की तारीखों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। परीक्षा फरवरी महीने में क्रमश: 5, 6, 12 और 13 तारीख को आयोजित की जाएगी। यह दो पाली में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक। वहीं, परीक्षा के परिणाम 17 मार्च 2022 को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।