Press "Enter" to skip to content

Education News indore – डीएवीवी के स्ववित्त कर्मचारियों की मांगें पूरी, हड़ताल समाप्त की घोषणा, आज से पुनः काम पर लौटेंगे

Education News Indore. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्ववित्त संस्थान कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ के बैनर तले कर्मचारी हितों की मांग को लेकर विगत 10 नवंबर 2021 से चल रहे आंदोलन/हड़ताल 25 नवंबर 2021 तक जारी रही।
दिनांक 22 नवंबर 2021 को कर्मचारी संघ की विश्वविद्यालय प्रशासन से हुई चर्चा उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगो को माने जाने का मौखिक आश्वासन दिया था।
जो कि दिनांक 25.11.2021 देर शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांग मान कर आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव डॉक्टर अशोक शर्मा जी द्वारा मांगों को मान लिए जाने का पत्र धरना स्थल पर पहुंच कर संघ के अध्यक्ष दीपक सोलंकी को सौंपा।
जिसके पश्चात संघ ने अपनी मांगो हेतु की जा रही हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय । कल से सभी कर्मचारी अपने अपने कार्य स्थल पर मौजूद रहेंगे।
तक्षशिला परिसर के मुख्य द्वार पर हुई आंदोलन/हड़ताल को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्ववित्त संस्थान कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ के अध्यक्ष दीपक सोलंकी, महासचिव गजेन्द्र परमार, उपाध्यक्ष योगेश शुक्ला एवं अन्य ने आंदोलन का नेतृत्व किया। कार्यकारिणी सदस्यगण ने विशेष सहयोग किया।
Spread the love
More from Education NewsMore posts in Education News »