700 करोड़ की हेरोइन पंजाब में पकड़ी गई, अफगानिस्तान से आई थी 102 किलो की खेप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देश . कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को अमृतसर में एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। अधिकारियों ने पाकिस्तान चेक पोस्ट के माध्यम से अफगानिस्तान से आ रहे एक ट्रक कप पकड़ा तो वे हैरान रह गए।

इस ट्रक में 700 करोड़ रुपये की 102 किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की। बताया जा रहा है कि इस हीरोइन को दिल्ली के एक आयातक द्वारा अफगानिस्तान से आ रही मुलेठी की खेप में छुपाया गया था।

दरअसल, यह घटना अटारी बॉर्डर की है। अफगानिस्तान से आईसीपी अटारी पर पहुंचे ट्रक की बोरी में मुलेठी के साथ लकड़ी के खोल छिपाए गए थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्धारित जांच प्रक्रिया के बाद मामले का पता चला था।

खेप में कुछ लकड़ी के लट्ठों में एक अधिकारी द्वारा धब्बे देखे गए तो उनको शक हुआ। इसके बाद संदिग्ध तस्वीरों को देखते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों की मौजूदगी में बैग खोले गए।

जब इनको खोला गया तो देखा गया कि कुछ में छोटे बेलनाकार लकड़ी के लट्ठे थे। इन्हीं में सुराख कर हेरोइन फिक्स की गई थी।

पूरी रात कस्टम की टीम इन खोल को तोड़-तोड़ कर हेरोइन निकालती रही। रविवार सुबह तक 102 किलो हेरोइन निकली। यह अब तक दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे पूर्व 2019 में आईसीपी अटारी में 584 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।

बताया गया कि मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ से अलेम नाजिर कंपनी ने दिल्ली के व्यापारी को भेजी थी। इसमें हेरोइन किसने रखी और किसके लिए रखी, इस पर जांच शुरू हो गई है।

मुलेठी की इन 340 बोरियों को मजीठ मंडी से जुड़े कस्टम हाउस के एजेंट को रिसीव करना था और दिल्ली के व्यापारी को भेजना था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।