Press "Enter" to skip to content

मैं सूटबूट और सौदेबाजी की राजनीति नहीं करता – कमलनाथ

20 नवम्बर को मप्र में पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, रोज एक लाख लोग होंगे शामिल

Indore News। भारत जोड़ो यात्रा में पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। यात्रा का जो रूट है वहां के और आसपास के जिलों के लोग तो आएंगे ही, साथ ही अन्य जिलों से भी लोग आएंगे।

यह कहना है पूर्व सीएम कमलनाथ का। मंगलवार को इंदौर प्रवास पर आए नाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा सहित कई विषयों पर खुलकर चर्चा की। भारत जोड़ो यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

हमें किसी को आदेश देने की या यात्रा में शामिल होने के लिए अपील करने की जरुरत नहीं है। लोग अपनी मर्जी से खुद अपनी व्यवस्था से यात्रा के लिए आ रहे हैं। लोगों में जो उत्साह है, वो संकेत देता है कि यह आत जनता का उत्साह है।

20 नवंबर से 6 दिसंबर तक मप्र में यात्रा रहेगी। लेकिन राहुल गांधी 26 जनवरी को कश्मीर पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में यात्रा के रूट या ठहराव में बदलाव हो सकता है। यात्रा में रोज एक लाख लोग शामिल होंगे।

यह भी बोले कमलनाथ

– राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कांग्रेस को कमजोर दिखाने के लिए भाजपा प्रदेश के कुछ कांग्रेस विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराने की तैयारी में है। इस डैमेज को रोकने के लिए क्या प्लान कर रहे हैं।

इस पर कमलनाथ ने कहा कि हम कोई डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जनता हमारे साथ है, हमें बाकी किसी बात से मतलब नहीं है।

– पुलिस, पैसा और प्रशासन के दम पर भाजपा चुनावों के दौरान सरकारी मशीनरी को प्रभावित करने के साथ ही विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है।

– भाजपा शासन में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनाई गई। पंचायत से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है। लोग आज इसी व्यवस्था से परेशान हैं। ये कहते हैं कांग्रेस सूटबूट की सरकार है। कांग्रेस सूट बूट की सरकार नहीं है, लेकिन भाजपा जरूर लूट की सरकार है।

पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार को इंदौर में थे। वे यहां करीब दस घंटे रहे और अलग-अलग प्रोग्राम में शिरकत की। सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचे कमलनाथ सबसे पहले जिंसी मोहल्ला स्थित अनिल शुक्ला के निवास पर पहुंचे। यहां से वे भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जाल सभागृह में आयोजित मीटिंग में शामिल हुए।

जाल सभागृह में संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा मैं आपको जिम्मेदारी देने नहीं आया हूं। यह मत सोचना कि मुझे जिम्मदारी नहीं दी तो ये मत सोचना, आप जो भी करें दिल से करें।

जैसे मुझे किसी ने यहां आने का आदेश नहीं दिया। आपसे ये कहने आया हूं कि दिल से करिएगा। आपने इसमें जो भी काम किया वो दिल से किया तो ये जान लीजिए कि ये देश में सबसे ज्यादा याद रखी जाएगी।

हर वर्ग परेशान है। महंगाई, कृषि, रोजगार सब मामलों में पूरा देश परेशान है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से ये आवाज उठाना है। ये आवाज देश की संस्कृति और संविधान को बचाने के लिए भी जरूरी है।

आपकी निष्ठा से हमें भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। ये आदेश या मजबूरी नहीं है। ये यात्रा दिलों को जोड़ने के लिए है। भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य है देश की अनेकता में एकता को जोड़ने के लिए है।

Spread the love
More from Indore NewsMore posts in Indore News »