इंदौर। शहर में बदमाशो द्वारा व्यापारियों सहित आमजन से भी दादागिरी करते अवैध वसूली की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ऐसे ही एक मामले में शराब के पैसे नहीं देने की बात पर बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक का परिचित जब बीच बचाव में आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राजकुमार उर्फ कान्हा पिता बाबूलाल दलाल निवासी ग्राम माचल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शुभम उर्फ बोस निवासी माचल और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 294, 323, 327 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने बताया कि कल वह आरोपी के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी आरोपी व उसकी साथी ने उसे रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। परिचित अंगूर यादव मेरे पास आया और घटना की जानकारी ली तो उसकी भी उन्होने बेरहमी से पिटाई कर डाली। बेटमा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में सिगरेट नहीं देने की बात पर आरोपी अमन उर्फ वाघमरे व मुसाहिद उर्फ लाला कटा दोनों निवासी जोशी मोहल्ला अम्बेडकर कॉलोनी ने फरियादी आशीष शर्मा पर बेट और पत्थरों से हमला कर दिया जिससे उसे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
अवैध वसूली – दो वारदातों में सिगरेट शराब के पैसे नही देने पर मारपीट
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


