Indore crime news: फिल्मी स्टाइल में गोली चलाने वाला गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉम्बे अस्पताल के सामने होटल सिल्वर गोल्ड के बाहर फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाने वाले आरोप दीपक पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक ने मामूली विवाद में फायर किया था।

लसूड़िया थाना टीआइ इंद्रमणी पटेल के मुताबिक ईशांक बेनी प्रसाद मिश्रा की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। आरोपित दीपक का होटल के मैनेजर विनोद से झगड़ा हुआ था। वह साथी को लेकर होटल पहुंचा और हवा में फायर कर ईशांक की कनपटी पर पिस्टल तान दी। मालूम हो कि यह घटना देर रात की जब क्षेत्र में फायर की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और उसने सीसीटीवी फुटेज निकाले, जिसमें आरोपित फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर कार से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है।

आरोपित पिस्टल लेकर होटल में घुसा। इसके बाद उसने एक फायर किया। जो हवा में बताया जा रहा है। फुटेज में होटल के बाहर से आरोपित गोली का खोल अपनी जेब में रखता दिखाई दे रहा है। आरोपित ने फिर एक फायर किया और उसका भी खोल उसने जेब में रख लिया है। पुलिस भले ही शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग करती दिखाई दे रही है लेकिन शहर में मामूली विवाद में मारपीट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरेराह होने वाली इन घटनाओं से आम नागरिक काफी भयभीत हो जाते हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
104 Comments