Indore News. कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में डायवर्सन भूमि के रिकॉर्ड अपडेशन और डायवर्सन टैक्स वसूली के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बताया कि नई तहसीलों के निर्माण एवं विभाजन के पश्चात डायवर्सन भूमि का रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी डायवर्सन भूमि के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाए और बकायेदारों से डायवर्सन टैक्स की वसूली की जाए। जो व्यक्ति समय सीमा अंतर्गत डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करते उनकी संपत्ति कुर्क कर निलाम की जाए। उन्होंने सभी अपर कलेक्टर एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि वे उनके अधीनस्थ राजस्व अमले की सतत मॉनिटरिंग करें तथा नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा करें।
Indore News – डायवर्सन के रिकॉर्ड ऑपरेशन एवं टैक्स वसूली के संबंध में बैठक आयोजित हुई वहीँ एक नवंबर से 15 तक मनाया जाएगा भू-अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा
वहीँ राजस्व विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने समस्त कलेक्टर को एक नवंबर से 15 नवंबर तक भू-अभिलेख (रिकार्ड) शुद्धिकरण पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पखवाड़ा प्रारंभ होने के पूर्व तक सभी जिलों में इस कार्य हेतु तत्काल विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक संख्या में भू-अभिलेख शुद्धिकरण हेतु प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाए एवं दर्ज प्रकरणों का निराकरण पखवाड़ा अवधि में किया जाए।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


