Indore News – बिजली कंपनी पीथमपुर के उद्योगपतियों की हर संभव मदद करेगी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने की प्रतिनिधियों से चर्चा 
इन्दौर। औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पीथमपुर के उद्योगपतियों की बिजली कंपनी हर संभव मदद करेगी।
जरूरत होने पर नए पावर ट्रांसफार्मर और नई लाइनों पर कार्य होगा। मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने यह बात कही। दुबे गुरुवार को पीथमपुर उद्योग संघ के संचालकों एवं प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
दुबे ने कहा कि आगामी समय में जो भी नए उद्योग पीथमपुर मे स्थापित होने जा रहे है, उन्हें समय पर क्वालिटी पावर सप्लाय होगी।
इस अवसर पर उद्योगपति देवेंद्र जैन, राहुल नागर, संजय गोयल, पीके बंडी, धमेंद्र पंड्या, दिनेश मिश्रा, सतीश कुमार, विकास कुमार आदि ने प्रमुख सचिव से चर्चा की। उद्योगपतियों ने सप्लाय व्यवस्था पर पूरी तरह संतोष जताया।
म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने कहा कि पहले की तुलना में ट्रिपिंग कम हुई है, इसे और न्यूनतम किया जाएगा।
तोमर ने कहा कि उद्योगपतियों की स्थानीय समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा, राज्य स्तर से निराकरण के लिए भी उचित पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नए उद्योगों के लिए पावर ट्रांसफार्मर, लाइन, पोल आदि के कार्य समय पर किए जाएंगे। संचालन अधीक्षण यंत्री इन्दौर ग्रामीण डीएन शर्मा ने किया। आभार माना कार्यपालन यंत्री टीसी चतुर्वेदी ने।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।