Indore News – इंदौर का युवक ओंकारेश्वर में नर्मदा में डूबा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. ओंकार घाट के पास तेज बहाव में नहा रहा इंदौर का 18 वर्षीय युवक धनराज वीरेंद्र सिंह डांगी डूब गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया और परिवार को सुपुर्द किया। वीरेंद्र सिंह अपने भाई और दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया था। जहां वह परसों शाम डूब गया। उसका शव चट्टानों में फंस गया। पुलिस ने शव निकाल कर अस्पताल भेजा। गोताखोर ही फंसा हुआ शव नहीं निकाल सके।
ओंकारेश्वर में छह घाट है। कोटितीर्थ घाट, चक्रतीर्थ घाट, गोमुख घाट, नागर घाट, ब्रह्मपुरी घाट है। कुछ घाटों को असुरक्षित माना जाता है। चक्रतीर्थ घाट पर तो सबसे ज्यादा गहराई है। इन घाटों पर कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। न ही स्नान के लिए जंजीर या ओट लगी है। 2021 साल में भी कई लोगों की डूबने से मौत हुई। 2022 की शुरूआत होते ही एक युवक को प्राणों से हाथ धोना पड़ा। हरिद्वार के संत दिलीपसिंह महाराज ने कहा कि हरिद्वार, प्रयागराज व काशी विश्वनाथ में औंकारेश्वर से सौ गुना भीड़ रहती है लेकिन कभी डूबने के हादसे नहीं होते क्योंकि सभी जगह प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है जबकि औंकारेश्वर में कहीं कोई व्यवस्था नहीं है।
मांधाता थाना पुलिस बलराज सिंह राठौर ने बताया कि वीरेंद्र सिंह को उसके भाई ने पानी में जाने से मना किया था। रोकने के बाद भी वह नहीं रुका और डूबने से मौत हो गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।