महंगाई का झटका : एक अक्टूबर के बाद बढ़ सकते हैं सीएनजी-पीएनजी के दाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एक अक्टूबर के बाद से महंगाई आपको और सताने वाली है. क्योंकि सीएनजी से लेकर पीएनजी एक अक्टूबर के बाद और महंगा हो सकता है. केवल ये नहीं बल्कि, बिजली से लेकर खाद भी महंगी हो सकती है. दरअसल सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 40 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है जो एक अक्टूबर 2022 से लागू हो जाएगा. प्राकृतिक गैस की कीमत को 6.1 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है.

इससे पहले इस वर्ष एक अप्रैल 2022 को प्राकृतिक गैस के दाम को बढ़ाकर 6.10 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू किया गया था. एक अक्टूबर, 2022 से इसे बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है. यानि सीधे दामों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. अप्रैल में दोगुनी दामों में बढ़ोतरी की गई थी. इसके अलावा सरकार गहरे क्षेत्रों से निकाले जाने वाले प्राकृतिक गैस की कीमतों 9.92 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया है.

गैस के दाम बढ़ने के बाद रसोई में खाना पकाने से लेकर बिजली और ट्रांसपोर्ट पर होने वाले खर्च बढ़ने वाला है. रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजारों ( International Markets) में प्राकृतिक गैस ( Natural Gas) के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.आपको बता दें सरकार हर छह माह पर घरेलू प्राकृतिक गैस के दामों की समीक्षा करती है.

आपको बता दें अगर प्राकृतिक गैस के दाम एक डॉलर बढ़ता है तो सीएनजी के दाम 4.5 रुपये प्रति किलो तक बढ़ जाते हैं. ऐसे में सीएनजी के दाम 12 से 13 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाने की दरकार हो सकती है. तो बिजली से लेकर घरों में सप्लाई की जाने वाली पीएनजी के दाम भी बढ़ जायेंगे. सरकार पर फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल के खर्च का बोझ भी बढ़ेगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।