KKR टीम के मालिक शाहरुख खान UAE में चल रहे IPL के दौरान अपनी टीम का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हो रहा मैच देखने पहुंचे। शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटा आर्यन खान भी मौजूद था। इस दौरान सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को देखकर फैंस काफी खुश दिखे। वहीं, कोलकाता टीम ने भी 37 रनों से जीत दर्ज कर टीम मालिक को मुस्कराने का मौका दे दिया।
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए शुभमन गिल के 47, नितिश राणा के 22, इयोन मोर्गन के 34 रनों की बदौलत 174 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम 137 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से केवल जोस बटलर, राहुल तेवतिया और टॉम कुरैन ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे। टॉम ने सर्वाधिक 56 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के भी शामिल थे। IPL में आज शाम किंग्स इलेवन पंजाब का सामना आज मुंबई इंडियंस से होना है।
… [Trackback]
[…] Find More Info here on that Topic: sadbhawnapaati.com/ipl-2020-aapne-team-ka-hosla-badane/ […]
… [Trackback]
[…] Read More on on that Topic: sadbhawnapaati.com/ipl-2020-aapne-team-ka-hosla-badane/ […]