Press "Enter" to skip to content

मध्यभारत का सबसे बड़ा Startup Event: कल से शुरू होने वाले I-5 समिट में 50 Startup होंगे शामिल

IIT व IIM द्वारा मध्यभारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप इवेंट आई-5 समिट 2 से 4 अक्टूबर तक होगा। यह समिट का छठा एडिशन है। 6 साल में यह पहला मौका है जब आई-5 समिट ऑनलाइन होगी। देशभर के 150 से ज्यादा स्टार्टअप ने समिट में शामिल होने के लिए रुचि दिखाई थी। 5 साल में इस समिट से स्टार्टअप को 14 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। आयोजकों ने तय मापदंडों के आधार पर करीब 50 स्टार्टअप को चुना। इसमें से 12 स्टार्टअप, फंडिंग हासिल करने के लिए गेट फंडेड इवेंट में निवेशकों के सामने प्रेजेंटेशन देंगे। बाकी 38 कंपनियां अपने उत्पाद की जानकारी देंगी। आई-5 समिट में ऑगमेंटेशन रियलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थ केयर, एड्यूटेक, वुमन एम्पॉवरमेंट, रूरल डेवलपमेंट सहित कई क्षेत्र अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप शामिल होंगे। गोफ्लोट कंपनी ने तैरते वक्त डूबने के डर को दूर करने वाला उपकरण तैयार किया है। कंपनी के फाउंडर्स के मुताबिक यह एक तरह का प्लांटेशन और ट्रेकिंग डिवाइस है।

तैरते वक्त इसे आसानी से उपयोग किया जा सकता है। ये तैरने में मदद करने के साथ ही लोकेशन भी ट्रैस करता है। 100 प्लस स्टार्टअप भी इवेंट के दौरान प्रेजेंटेशन देगा। गांव की महिलाओं को अनुपलब्धता के कारण बेहतर उत्पाद नहीं मिलते। तकनीकी ज्ञान की कमी के कारण वे ऑनलाइन अच्छे उत्पाद नहीं खरीद सकती। 100 प्लस गांव की महिलाओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को आसान बनाने का काम कर रहा है। ई-शॉप्स खोली हैं। ये वर्चुअल रिटेल आउटलेट हैं। गांव की महिलाओं को फ्रैंचाइज पार्टनर के रूप में जोड़ा जाएगा। समिट के पहले दिन इंफोसिस के पूर्व सीईओ और एमडी क्रिस गोपालकृष्णन, फिटनिटी की को-फाउंडर नेहा मोटवानी और बीसीजी के एमडी राहुल पानंदीकर संबोधित करेंगे। स्वागत भाषण आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय देंगे। अंतिम दिन सुबह 9 बजे से गेट फंडेट, दोपहर 2 बजे से चाय पे चर्चा और शाम 4 बजे से स्टार्टअप एक्सपो शुरू होगा। इसके बाद समापन होगा।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *