आईपीएल 2020 अपडेट: आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत चोट लगने के कारण टीम से 1 हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। पंत इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए नहीं उतरे थे।दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत की कमी जरूर महसूस हो रही थी।
ऋषभ पंत को शुक्रवार को हुए राजस्थान के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। उस मैच में उन्होंने वरुण एरोन उनका कैच लिया था। इसके बाद ऋषभ पंत मैदान पर लड़खड़ाते नजर आए थे। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स स्टार खिलाड़ी अमित मिश्रा पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। आज के मैच आईपीएल के 13वें सीजन में आज शाम 7.30 बजे RCB बनाम KKR के बीच भिड़ंत होगी।
Be First to Comment